नम आंखों से रुखसत हुए जिले से 186 हज यत्री
त्रिलोकपुर पवित्र हज यात्रा के लिए लोगो का तेजी से जाना शुरू हो गया। हज सेवा समिति के सदर हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि इस साल जनपद से 4 हज सेवको के 186 लोग हज यात्रा पर जा रहे है। जिसमे सबसे कम उम्र 24 साल की अक्सा जावेद और मुनज्ज़ा बानो के अलावा सबसे ज्यादा उम्र 73 वर्षीय हाफिज जमील यात्रा पर गए गुरुवार को कस्बा सआदतगंज से जीशान इसराक अपनी माँ के साथ रवाना हुए।
इन्हें रुखसत करने सैकड़ो लोग पहुचे। इस साल कुल 14 फ्लाइट जाएगी 2 मई को जाने वाली फ्लाइट से इस जनपद के तकरीबन सभी यात्री रवाना हो गए।
इस्लाम के पांच स्तंभो में एक हज :

इस्लाम धर्म मे शहादा, नमाज़, रोज़ा ज़कात, हज फर्ज है। इस लिए हज यात्रियों से मुलाकात करके लोग हज के दौरान अपने व समाज मुल्क के लिए दुआ करने की गुजारिश करते है।
गुरुवार को युवा हाजी जीशान से मिलने वालों का तांता लगा रहा। जिले की हज सेवा समिति के सदर श्री अंसारी ने बताया कि 14 वर्ष की उम्र में हज फर्ज अर्थात कम्पलसरी हो जाता है। लिहाजा यह अरकान जल्दी से जल्दी अदा करना बेहतर करार दिया गया है।
जवानी की इबादत अल्लाह को बहुत पसंद है। इस मौके पर मुख्य रूप से असरार प्रधान हसन मो. रिजवान मिसबाहुद्दीन बाबा अंसारी इरसाद प्रधान हारिश शौकत मो. अनवर बीडीसी
मो. मुजीब राईन सुवालेह अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
