सहारनपुर
धारा लक्ष्य समाचार
बिहारीगढ़।
सहारनपुर जिले के सुंदरपुर–शाकुभरी मार्ग पर स्थित हिंडन नदी पर जल्द ही नया पुल बनाया जाएगा। यह पुल बीते 17 वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिससे बरसात के मौसम में इस मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता था।
विधायक उमर अली खान ने विधानसभा सत्र में इस गंभीर समस्या को उठाया था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पुल निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। ए सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारी सुभाष कुमार ने विधायक उमर अली खान के साथ स्थल का निरीक्षण किया।
इस मुद्दे को मीडिया ने लगातार प्रमुखता से उठाया, जिसके चलते प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। अब करोड़ों की लागत से हिंडन नदी पर नया पुल तैयार किया जाएगा।
यह पुल न केवल क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि घाड़ क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक बड़ी सौगात साबित होगा।
पूरा मामला हिंडन नदी के पुल निर्माण से जुड़ा है, जो वर्षों से लंबित था, अब जाकर जनता को राहत मिलने जा रही है।
