Saharanpur news: छुटमलपुर के चमारी खेडा टोल प्लाज़ा पर किसान यूनियन के पदाधिकारी से अभद्रता, कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन।

राजकुमार सैनी

धारा लक्ष्य समाचार छुटमलपुर।सहारनपुर के छुटमलपुर चमारी खेडा टोल प्लाज़ा पर उस समय तनाव फैल गया जब टोल कर्मियों ने भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति दल) के एक पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया।
इसकी जानकारी मिलते ही यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी खुद मौके पर पहुंचे और टोल कर्मियों के रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताई।

राहुल खारी ने आरोप लगाया कि टोल पर तैनात कर्मचारी आए दिन किसानों के साथ बदतमीजी करते हैं और कार्ड दिखाने के बावजूद उनसे झगड़े पर उतर आते हैं।
घटना से आक्रोशित होकर सैकड़ों की संख्या में यूनियन कार्यकर्ता टोल प्लाज़ा पर जमा हो गए।

और जमकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों की मांग है कि टोल कर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। जिला अध्यक्ष ठाठ सिंह राणा, नवाब अली युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ,शिव कुमार चौहान युवा जिला अध्यक्ष, गुलशेर त्यागी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,शिवम त्यागी जिला अध्यक्ष छात्र संघ, दुष्यन्त चौधरी जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, दिलनवाज कार्यकारी जिलाध्यक्ष आईटी सेल आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts