Barabanki News:प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)के कार्यान्वयन हेतु त्रैमासिक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

समय पर बनकर तैयार हो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास : डीएम शशांक त्रिपाठी

आवास निर्माण में गुणवत्ता पर भी दिया जाए ध्यान

बाराबंकी, 06 मई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यान्वयन हेतु त्रैमासिक निगरानी समिति की बैठक कर कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से योजनाओं और कार्यों की प्रगति का फ़ीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधूरे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों को समय से पूर्ण कराया जाए। साथ ही आवासों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। नए बने आवासों में विद्युत संयोजन सभी घरों में हो रहा है या नहीं इस बात का भी ध्यान अधिकारी रखे। जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। मनरेगा कार्यों का पैसा मजदूरों के खाते में समय पर पहुँचे।

पात्रों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाया जाए। जल जीवन मिशन के तहत वाटर कनेक्शन सभी आवास धारकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास निर्धारित समय पर बनकर तैयार हो सके इसके लिये सम्बंधित अधिकारी निरन्तर मॉनीटरिंग करते रहे।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी  राकेश तिवारी सहित खंड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts