Balrampur news: नाली व सड़क अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों के साथ हुई बैठक, नगरवासियों से सहयोग की अपील

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार

बलरामपुर ब्यूरो चीफ मंगलवार को नगर पालिका परिषद, उतरौला के कार्यालय में नाली और सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने की,

जिसमें प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के साथ-साथ व्यापार मंडल उतरौला नगर के सम्मानित व्यापारियों ने भी भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र की सार्वजनिक नालियों और इंटरलॉकिंग मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को समाप्त कर नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सरकारी नालियों व इंटरलॉकिंग सड़कों को खाली करें और नगर विकास में सहयोग करें।

प्रशासन द्वारा पहले ही अतिक्रमण हटाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिसके तहत यदि स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगरपालिका व प्रशासनिक टीम द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी नगर हित में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को नियमों की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े।

नगर पालिका परिषद ने सभी नगरवासियों से सहयोग की अपील की है ताकि आम जनमानस को तकलीफ न हो और नगर की छवि स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनी रहे।इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी समेत सभासद गण मौजूद रहे।

Related posts