हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता का किया जाएगा आकलन
लखनऊ। आज दिनांक 07 मई 2025, बुधवार को लखनऊ जनपद में रात्रि 09:00 बजे से 09:30 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के अंतर्गत एक ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले की चेतावनी प्रणालियों की प्रभावशीलता का आकलन करना और संवेदनशील प्रतिष्ठानों को छिपाने (Camouflage) की तैयारियों को जांचना है।
नगर निगम द्वारा संचालित पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से रात्रि 09:00 से 09:03 बजे तक सायरन बजाकर ब्लैकआउट की शुरुआत की घोषणा की जाएगी। इसके बाद रात्रि 09:30 से 09:33 बजे तक पुनः सायरन बजाकर ब्लैकआउट समाप्ति की सूचना दी जाएगी।
इस अवधि में लखनऊ के विभिन्न संवेदनशील प्रतिष्ठानों एवं क्षेत्रों की रोशनी पूर्णतः बंद रखी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हवाई हमले की स्थिति में उन स्थानों को ऊपर से पहचाना न जा सके।
इस मॉक ड्रिल के अंतर्गत 41 प्रमुख चौराहों पर चेतावनी सायरन बजाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
1. बसमंडी चौराहा
2. कमला नेहरू चौराहा
3. टेढ़ीपुलिया चौराहा (कुर्सी रोड)
4. अम्बेडकर पार्क चौराहा
5. बंगला बाजार चौराहा
6. बापू भवन चौराहा
7. बुद्धेश्वर अंडरपास चौराहा
8. डुबग्गा हारदोई बायपास तिराहा
9. इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
10. गोल मार्केट चौराहा
11. कैसरबाग अशोक स्तंभ चौराहा
12. लाल बत्ती चौराहा
13. लोहिया पार्क चौराहा
14. मटियारी चौराहा
15. नाथा तिराहा
16. पक्का पुल चौराहा
17. पत्रकारपुरम चौराहा
18. पीजीआई गेट

19. पावर हाउस चौराहा
20. टेढ़ीपुलिया आलमबाग
21. तेलीबाग चौराहा
22. उतरेठिया
23. सीएमएस तिराहा
24. परिवर्तन चौक
25. आलमबाग तिराहा
26. बंदरिया बाग चौराहा
27. बराबिरवा चौराहा
28. बर्लिंगटन
29. कैप्टन मनोज पांडेय चौराहा
30. हैनिमन चौराहा
31. कठौता झील चौराहा
32. शहीद पथ मोड़
33. 1090 चौराहा
34. डुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहा
35. हजरतगंज
36. आईजीपी चौराहा
37. आईटी चौराहा
38. कपूरथला चौराहा
39. कुंवर जगदीश चौराहा
40. पॉलिटेक्निक चौराहा
41. हुसडिया चौराहा
प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अभ्यास में सहयोग करें और निर्धारित समय पर रोशनी बंद रखें। यह अभ्यास पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु किया जा रहा है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया है।
