Barabanki news: हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संस्था के अध्यक्ष शरद अवस्थी ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित

हैदरगढ़ ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज के परिसर में यू०पी० बोर्ड 2025 हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संस्था के अध्यक्ष शरद अवस्थी ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। हाई स्कूल में रीतिका ने 92 प्रतिशत के साथ ही गणित विषय में 100 में पूरे 100 अंक प्राप्त किया। मनीष कुमार पाल 90% तथा अंशिका सिंह ने 87% अंक हासिल किया।

वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पर विजयलक्ष्मी 86% एवं दूसरे स्थान पर सौम्या तिवारी 83% तथा तीसरे स्थान पर सुरभि शुक्ला 82% अंक हासिल कर गौरवान्वित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शरद अवस्थी ने कहा कि परिश्रम के द्वारा ही व्यक्ति अपना जीवन सफल बना सकता है, अपने आप को परिश्रम की आग में तपा कर उसे सोने की तरह चमकदार बना लेता है।

उपाध्यक्ष सरवर सिद्दीकी ने कहा परिश्रमी व्यक्ति सदैव अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहता है। प्रबंधक शिव कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि परिश्रमी व्यक्ति बाधाओं से कभी घबराता नहीं है। वही प्रधानाचार्य प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति एक बार असफल होने के बाद दुबारा प्रयास करना छोड़ देता है, जो असफलता का सबसे बड़ा कारण बनता है।

कहा कि परिश्रम के बिना जीवन अर्थहीन है। उप-प्रधानाचार्य देवी बख्श सिंह जी ने अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन जीवन का प्रमुख अंग है और विद्यार्थी जीवन की आधारशिला है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रवक्ता कुसुम राठौर ने किया। संस्था के सदस्य जगदीश चंद्र बाजपेई और विद्यालय के समस्त शिक्षक अशोक कुमार यादव, आशीष कुमार वर्मा, श्रीमती सुलेखा जी, वंदना वर्मा, डॉ० अंकुर त्रिपाठी, जगत बहादुर सिंह, राज बहादुर सिंह, श्रीमती आराधना सिंह, श्री अरविंद कुमार शुक्ल, संदीप पाल, शुभम कुमार मिश्रा, रवि कुमार सहित समस्त क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts