Barabanki News: *बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर होगी विद्यार्थियो की प्रतियोगी परीक्षा सम्मानित होंगे छात्र छात्राएं किए जाएंगे पुरुस्कृत मनाई जाएगी बुद्ध जयंती

सतीश कुमार बाराबंकी अंबेडकरवादी बौद्ध महासंघ एवं बुध जन जागरण समिति डफरापुर में आने वाली 12 मई 2025 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 से अपराहन4:00 तक बहुजन गायक मंडल द्वारा शानदार बुद्ध भजन प्रस्तुति तथा शरबत प्याऊ कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह आयोजन बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ रोह स्थित ग्राम डफरा पुर चौराहा पर सम्पन्न होगा कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा भी संपन्न कराई जाएगी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को साइकिल देकर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार तथा अन्य समस्त प्रतिभागियों को समान पुरस्कार की व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा की गई है ।

कार्यक्रम आयोजक में प्रमुख रूप से अध्यापक चंद्रेश कुमार , रमापति रावत व जेपी आदि हैं कार्यक्रम के मुख्यअतिथिश् गुरु चरण लाल बौद्ध , रामदास बौद्ध व ,अंजनी कुमार चक्रवर्ती होंगे उक्त कार्यक्रम में समस्त बौद्ध अनुयाईयों व क्षेत्र वासियों को ससम्मान उपस्थित अनिवार्य है तथा जो भी मेधावी छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं।

वह डॉ भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

Related posts