Barabanki News: कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आज उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहक चौपाल का आयोजन

हैदरगढ़ बाराबंकी एसएनबी स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आज उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहक चौपाल का आयोजन किया गया इस चौपाल में हैदरगढ़ सुबह का मेला चौबीसी शाखों के ग्राहक सम्मिलित हुए इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशुतोष चौबे द्वारा यह बताया गया।

कि पूर्ववर्ती ग्रामीण बैंक सम मिलन के पश्चात अब उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो गया है उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अब उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जिलों में बैंक के सभी ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा प्रदान करेगा ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौबे द्वारा ग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया इसके अतिरिक्त किसानों को किसान क्रेडिट कार्डमैं समय से भुगतान करने पर ब्याज की सब्सिडी के बारे में भी बताया गया।

साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौबे द्वारा ग्राहकोंएवं बैंक से लोन लेने वालों को सिबिल स्कोर को मानक स्तर से ऊपर रखने के संबंध में जानकारी दी गई एवं समय से कर्ज का भुगतान करने के लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौबे द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं हेतु चलाई जा रही मुख्यमंत्री युवा योजना के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह के माध्यम से महिलाओं को कर्ज प्रदान कर सशक्त बनाने की योजना पर प्रकाश डाला गया अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बचत की आदत डालने पर जोर दिया गया एवं बैंक की आवर्ती जमा योजना एवं सावधानी जमा योजना के बारे में जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक श्री मोहम्मद इमरान सहायक प्रबंधक श्री अभिषेक सिंह शाखा प्रबंधक का मेला विनोद कुमार एवं हैदरगढ़ के शाखा प्रबंधक श्री शुक्ला जी सहित अभय सिंह सोमनाथ तिवारी एवं हरीश यादव आदि उपस्थित थे

Related posts