धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार
बलरामपुर ब्यूरो चीफ जनपद में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकताओं ने फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि सपा नेता व कार्यकर्ता के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव म 2027 में सपा पीडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का सपा सांसद रामशिरोमणि वर्मा व सपा विधायक राकेश यादव ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अनवर महमूद खां,सपा जिलाध्यक्ष माणिकलाल कश्यप, राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य तवक्कल हुसैन अनिल,प्रदेश सचिव अंसार अहमद खां ओंकारनाथ, पटेल,
उतरौला विधानसभा चुनाव प्रभारी मलिक एजाज, महासचिव नरसिंह पाल यादव, अनवर खान, डॉ एहसान खान, राम दयाल यादव,बहलोल नियाजी , फिरोज़ खान समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
