हैदरगढ़ बाराबंकी तहसील मुख्यालय हैदरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने किया।
कार्यकर्ताओं ने बस स्टॉप से तहसील मुख्यालय तक तिरंगा लेकर मार्च किया। मार्च के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए। तहसील पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने की शपथ ली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है।
जिलाअध्यक्ष विधि चंद यादव ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संगठन के हजारों कार्यकर्ता योगदान देने को तैयार हैं।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभवन, ब्लॉक उपाध्यक्ष महबूब अली, महिला प्रकोष्ठ की सुमन सिंह और नगर अध्यक्ष सुबेहा जंग बहादुर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
