Saharanpur news: सहारनपुर विकास की नयी इबारत लिख रहा-पिछले कुछ सालों में शहर की सूरत बदली : गुंबर

वार्ड 29 व वार्ड 16 में एक करोड़ से अधिक की बनेगी आधा दर्जन सड़कें

धारा लक्ष्य समाचार

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुंबर ने आज वार्ड 29 व वार्ड 16 में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की करीब आधा दर्जन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा।

महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नाई ने आज सुबह वार्ड संख्या 29 के शांतिनगर में पांच सड़कों के निर्माण का शुभारंभ पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर व सड़क पर गंेती मारकर किया। इन पांच सड़कों में डॉ.संजीव मिगलानी वाली सड़क के अलावा वाल्मीकि कॉलोनी, सुक्खुपुरा बेरीबाग के क्षेत्र शामिल हैं। इन सड़कों पर करीब 65 लाख रुपये की लागत आयेगी।

इसके अलावा वार्ड 16 रणजीत नगर में मोहन पाण्डेय के बराबर वाली गली 49 लाख रुपये की लागत से दिल्ली रोड से रजवाहे की पटरी को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के निर्देशन में नगर निगम सहारनपुर महानगर में विकास की नयी इबारत लिख रहा है। शहर के लोेगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के वार्डो में सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सहारनपुर महानगर विकास के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में शहर की सूरत ही बदल गयी है। बाहर से आने वाले लोगों को अब सहारनपुर बहुत सुंदर और सुखद लगता है। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि महापौर डॉ. अजय कुमार एवं नगर विधायक के नेतृत्व में सहारनपुर विकास की करवट ले रहा है।

इस दौरान श्रीदेवी विवेक ज्योति, पं. अरुण कुमार, पं. कोदंड, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. राजकुमार सिंह, पार्षद सुलेख चंद, पार्षद दीपक रहेजा, मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts