Barabanki News: महिला मोर्चा का गठन, पुनीता वर्मा अध्यक्ष, फराह फातिमा बनी उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरख ब्लॉक की हुई बैठक का निर्णय

बाराबंकी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के हरख ब्लॉक इकाई का महिला मोर्चा के गठन को लेकर बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सतरिख प्रथम ब्लॉक हरख में किया गया।

बैठक में संगठन का विस्तार हुआ जिसमें प्रमुख रूप से देवव्रत, अभिषेक श्रीवास्तव तथा अभिनव दीक्षित को उपाध्यक्ष की भूमिका में मनोनीत किया गया। महिला मोर्चा के गठन में पुनीता वर्मा को अध्यक्ष, सरिता वर्मा को संरक्षक, सत्य श्रीवास्तव को मंत्री, संगीता बिन्द कोषाध्यक्ष को फराह फातिमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा तृप्ति पटेल उपाध्यक्ष चुना गया।

वहीं नीलम सिंह, ज्योति सिंह, , मरिया फातिमा, एकता पाल, और प्रियंका सिंह दीपिका मिश्रा अंजू वर्मा रोमा रंजन रंजन वर्मा रश्मि श्रीवास्तव चंचल ज्योति सिंह बबीता गौतम प्रियंका सिंह कामिनी वर्मा अर्चना विक्रम सिंह को भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता सरिता वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, मंत्री विजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अमित वर्मा, तथा मनोज वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुमार वर्मा एवं महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव थे। उपाध्यक्ष राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकिशन जी, अरुण कुमार वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, सत्य सिंह श्रीवास्तव, आलोक सिंह, आफताब अनवर, सजीवन राम, अभिनव दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, व देवेश पांडे की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में बड़ी तादाद में शिक्षकों की उपस्थिति ने एकता का संदेश दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts