धारा लक्ष्य समाचार हैदरगढ़ (बाराबंकी) : उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिला के हैदरगढ़ कस्बे मे भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से सशस्त्र बलों द्वारा की गई वीरता को सम्मान देना और उनका आभार प्रकट करना था।
यात्रा की शुरुआत हैदरगढ़ तहसील से हुई और इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं के पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए और साथ ही महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, इस तिरंगा यात्रा में भाजपा महिला ब्लाक प्रमुख की कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उन्होंने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाए और देशभक्ति के नारों से माहौल को गरिमामय बना दिया। देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई,
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर जवानों के सम्मान में है जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। देश को उन पर गर्व है और हम उनके साहस को नमन करते हैं।”
ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के प्रतिशोध में भारत सरकार ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध हमले किए थे।
उक्त तिरंगा यात्रा में देशभक्ति और एकजुटता का संदेश और यात्रा सिर्फ सैनिकों के सम्मान का प्रतीक नहीं थी, बल्कि देशवासियों को यह संदेश देने का माध्यम भी था कि पूरा देश अपनी सेना के साथ एकजुट है। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बजाए गए।19 May 2025 DLS
और नागरिकों को भारत की सुरक्षा और अखंडता को लेकर जागरूक किया गया,भारत माता की जयकारे से गूंजा हैदरगढ़ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे उक्त तिरंगा यात्रा में विधायक दिनेश रावत, राजरानी रावत सहित सिद्धौर ब्लाक प्रमुख आरती रावत पूर्व जिला अध्यक्ष शशांक कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव चेयरमैन मैन आलोक तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्नू सिंह, राम भीख त्रिवेदी, हैदरगढ़ मंडल अध्यक्ष, अवधेश सिंह चंदेल, वेद बाजपेई, भाजपा नेता सुशील पटेल लंबरदार,
दिलीप पटेल ( श्यामू भैय्या) शेखर मिश्रा, एच के शुक्ला,बार अध्यक्ष राम अचल मिश्रा, राजू द्विवेदी, भाजपा मंडल मंत्री चंद्र प्रकाश पांडेय, करुणेश, युवा भाजपा नेता विक्की पांडेय, दुर्गेश पांडेय, विजय हिंदुस्तानी, भाजपा नेता गरीबे लाल , बाबू तिवारी, महा मंत्री संतोष श्रीवास्तव, दुर्गा सिंह, पुलिस प्रशासन सहित आदि हजारों की संख्या मे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
