Barabanki News:  भू माफियाओं पर चला राजस्व विभाग का हंटर,52 बीघा सरकारी तालाब को कराया कब्जा मुक्त,

काफी समय से भू माफियाओं ने सरकारी तालाब पर कर लिया था कब्जा।
धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। जनपद के विकासखंड त्रिवेदीगंज के ग्राम मंझूपुर का मामला है। जहां भूमाफियाओं ने लगभग 54 बीघा सरकारी तालाब पर कब्जा कर उस पर जबरन खेती करते थे। लेकिन इस बार भूमाफियाओं पर राजस्व विभाग का हंटर चल गया है, भूमाफियाओं से सारी जमीन कब्जा मुक्त करवा कर ग्राम सभा के अध्यक्ष को सपुर्द कर दी गई।
राजस्व टीम में हल्का लेखपाल राघवेंद्र सिंह,राजेंद्र कुमार,कानूनगो मनीराम यादव ने लगभग सात गाटा की सारी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। इस कार्य से गांव के लोगो ने राजस्व विभाग की जमकर सराहना की।
हैदरगढ़  उप जिलाधिकारी शम्स तरवेज खा ने बताया कि शिकायत मिली थी उसी के आधार पर सीमांकन करवाया गया जितनी भी सरकारी तालाब की जमीन थी सुरक्षित कर लिया गया है। और सरकारी संपत्ति पर कब्जा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।

Related posts