महिला थाना पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट शिवांशु मिश्रा 

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

अमेठी।दिनांक 03.06.2025 को पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से महिला थाना पुलिस द्वारा कस्बा गौरीगंज में महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम तथा उनसे बचाव के संबंध में व 1930-साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts