बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन में 13 जून को नगर पंचायत बंकी जिलाध्यक्ष निवास कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें मे जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी व अयोध्या मंडल महामंत्री सुशील कुमार यादव व युवा जिला मोहम्मद अलीम ने बाराबंकी नवाबगंज नगर अध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार व नगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार अवस्थी व नगर उपाध्यक्ष जियाउद्दीन को मनोनीत किया।
प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष बाराबंकी निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा जल्द ही बाराबंकी शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा जिसमें नगर की टीम का सबसे बड़ा महत्त्व है आंदोलन को सफल बनाने का जिम्मा दशहरी संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य की जिम्मेदारी है और संगठन का काम है।
लोगों को जागरूक करना और उनके हक के लिए आवाज उठाना और उस कार्य को कर कर ही दम लेना यह दशहरी संगठन की पहचान है दशहरी संगठन सिर्फ संगठन ही नहीं एक परिवार है और हम सब इस परिवार का अहम हिस्सा है

