धारा लक्ष्य समाचार पत्र
हैदरगढ़, बाराबंकी। नरौली गांव निवासी अधिवक्ता स्व शिवानंद मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके अग्रज भाइयों द्वारा विशाल सेवा सहायता शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस शिविर में हीलिंक अस्पताल, लोहिया अस्पताल एवं केजीएमयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शिविर में पंजीकृत 325 मरीजों की निःशुल्क जांच उपचार एवं दवा वितरण किया गया।
एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने स्व शिवानन्द मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि करके व फीता काटकर कर शिविर का शुभारंभ किया वहीं विशिष्ट अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा, नगर पालिका हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी ने भी पुष्पाजंलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ राम बहादुर मिश्रा ने की।
लोहिया अस्पताल एवं केजीएमयू के बाल रोग डॉ गौरव सिंह, डॉ गोविंद पांडेय, हीलिंक क्लीनिक के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ फिरोज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा साहू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शेखर गुप्ता ने मरीजों का निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया। हीलिंक पैथालॉजी के राघवेंद्र, लक्ष्मी, शुभम ने मरीजों का पंजीकरण कर खून जांचे एवं ईसीजी आदि की निःशुल्क सुविधाएं दी। शिविर में समाजसेवी वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के संस्थापक मयंक ओझा, बिरजू संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी रत्नेश कुमार की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि पुण्यतिथि पर लगाया गया यह सेवा सहायता का शिविर यह दर्शाता है कि स्व शिवानन्द मिश्र का व्यक्तित्व उच्चकोटि का रहा है।
एमएलसी ने कहा कि भाई दिनेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा आलोक मिश्रा द्वारा पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है। रामबहादुर मिश्र, ननद कुमार मिश्र ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजक दिनेश मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं बृजेश मिश्र व आलोक मिश्र ने सभी का स्वागत किया और भण्डारे में लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया।
इसअवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर राम बहादुर मिश्रा धर्मेंद्र मिश्रा नंदकुमार मिश्रा पत्रकार ओमप्रकाश मौर्य रामानंद कनौजिया डॉक्टर आशीष तिवारी डॉ नारायण द्विवेदी अनिल द्विवेदी सतीश मिश्रा मंशाराम शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

