हापुड़ न्यूज : महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लेखराज कौशल हापुड़/हापुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मौहल्ला शिवनगर में पड़ोसी लोगों के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते महिला पर जावलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पीड़िता के ससुर फूल सिंह ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों ने उसकी पुत्रवधू सलोनी पत्नी दीपू पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई।

जिसके चलते सलोनी को अर्धजली अवस्था में देवननदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जहां पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दें कि फूल सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला रविवार की रात का है करीब 1:30 बजे के आसपास पड़ोस के रहने वाले मुकेश,भोपाल,शशि केशव,विशाख्य, सहित पांच लोग ने छत के रास्ते से घर में दाखिल होकर जान से मारने की नीयत से सलोनी पत्नी दीपू कुमार के शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी ।

इसी दौरान सलोनी चीखी चिल्लाने लगी जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने कड़ी मकसद के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन जब तक सोलंकी का लगभग 80% शरीर जल चुका था। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts