धारा लक्ष्य समाचार पत्र
हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्र में भूमाफिया और खनन माफिया इस प्रकार सक्रिय हैं कि वह जीएस लैंड (ग्राम समाज ) की सरकारी भूमि का खनन तो करते ही हैं और अब चक मार्गों का भी खनन शुरू कर दिए हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण आप हैदरगढ़ तहसील व कोतवाली क्षेत्र के अंसारी गांव में देख सकते हैं ।
जहां के निवासी रघुनंदन श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए यह अवगत कराया कि उनके गांव में गाटा संख्या1182 के पश्चिम सांईं दाता मंदिर कुटिया पर जाने वाले चक मार्ग16 फीट था जिसे भू माफिया रामकिशोर मोर्य पुत्ररामदेव मौर्य ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रातों-रात16 फीट चकमार्ग को गायब करते हुए लगभग सैकड़ो ट्रालियां मिट्टी उठाकर उसे बाहर बेच दिया है।
और चकमार्ग को कब्जा करने की नीयत से अपने खेत में मिला दिया है यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो उस पर धान की रोपाई भी कर दी जाएगी जिससे समस्त किसानों को आने जाने की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा पीड़ित ने इस समस्या को सीएम हेल्पलाइन पर भी अवगत करा दिया है ।

