पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या ने पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के चयनित अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्ट शिवांशु मिश्रा 

अमेठी।दिनांक 17.06.2025 को पुलिस महानिरीक्षक महोदय अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या प्रवीण कुमार द्वारा पुलिस लाइन गौरीगंज जनपद अमेठी का निरीक्षण कर जनपद के लिए आवंटित पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के चयनित अभ्यर्थियों (रिक्रूट पुलिस बल) के ठहरने की व्यवस्थाओं, बैरक, मेस (भोजनालय), परेड ग्राउण्ड व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक  दिनेश कुमार मिश्र व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts