Barabanki news: नियमित योगा करने से शरीर के 7 चक्र होते है एक्टिवेट : शैलेंद्र जैसवाल

 

धारा लक्ष्य समाचार जैदपुर में योगा प्रेमियों ने किया जमकर योगाभ्यास ।

जैदपुर / बाराबंकी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कस्बा जैदपुर के मोहल्ला गढ़ी कदीम, थाना प्रांगण , दशहरबाग मंदिर एवं श्रीराम जानकी बालाजी महाराज संगत मंदिर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में योगा एक्सपर्ट की देखरेख में योग प्रेमियों ने किया जमकर योगाभ्यास तथा योग से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स प्राप्त किए ।

इसी क्रम के तहत कस्बा जैदपुर के मोहल्ला गढ़ी कदीम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में प्रसिद्ध योगा एक्सपर्ट शैलेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में योग प्रेमियों ने तरह-तरह के योगाभ्यासों का आनंद लिया तथा योगा एक्सपर्ट से योग से संबंधित विभिन्न तरह की जानकारियां प्राप्त की ।

योग, वैदिक समय से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है. योग की महिमा ऐसी है कि ये ना केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है. भारत समेत पूरी दुनिया योग करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानती है और उन्हें मानती भी है.

ऐसे हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही चाव से मनाते हैं. योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है, जो आपके हर बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है. इसके साथ ही ये आपके शरीर के 7 चक्रों को भी प्रभावित करता है.

आपके शरीर में मौजूद ये 7 चक्र एनर्जी सेंटर सिर्फ आध्यात्मिक नहीं हैं, बल्कि ये आपके शरीर, मन और भावनाओं को ठीक रखने की चाबी भी हैं. चाहे आपने अभी नया-नया योग करना शुरू किया हो या लंबे समय से कर रहे हों, अगर आप इन चक्रों को समझते हैं और सही तरीके से उन्हें एक्टिवेट करते हैं,

तो योग आपके शरीर पर और भी गहरा पॉजिटिव प्रभाव डालता है. चलिए जानते शरीर में मौजूद इन 7 चक्रों के बारे में और कैसे अलग-अलग योग आसन इन्हें एक्टिवेट करके आपकी सेहत को बेहतर बनाते हैं और उसे शांति और संतुलन की ओर ले जाते हैं ।

Related posts