धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट आनंद पाण्डेय गोंडा गोण्डा। उर्वरक वितरण को लेकर सोमवार को साधन सहकारी समिति बनगाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रथम बृजेश कुमार वर्मा ने समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव मदन मोहन तिवारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने समिति में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक, गोदाम, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर पारदर्शी ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने…
Read More