सभी समुचित व्यवस्थायें उपलब्ध रखने के दिए निर्देश बाराबंकी12 दिसम्बर 2025-:जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मौसम में आ रही ठंड को ध्यान में रखते हुए देर रात नगर क्षेत्र में संचालित रैनबसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पटेल तिराहा तथा जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए रैनबसेरों का भौतिक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने पटेल तिराहा स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित रैनबसेरे में बिस्तर, कंबल, साफ–सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रैनबसेरो में गैस हीट रिफ्लेक्ट…
Read More