Raybareli UP: खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर माहौल, डीएम ने स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण

जिला रिपोर्टर  रोहित मिश्रा रायबरेली  रायबरेली जिलाधिकारी ने रविवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का दौरा कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बैडमिंटन हॉल, तरणताल और बाउंड्रीवाल के कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम परिसर को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल का माहौल मिलेगा।…

Read More