मिशन शक्ति की चौपाल में गूंजी सुरक्षा की बात, बहू-बेटियों को बताए अधिकार।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम गढ़ी पोखरनी व राजा कंसपुर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल आयोजित की। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को 1090, 181, 112, 108, 1076, 102, 1930, 101 व 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया गया कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है।…

Read More