धारा लक्ष्य समाचार दिवाकर कसौधन बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के कोडरी घाट पुल के समीप राप्ती नदी में अवैध रेत खनन का तांडव बेरोकटोक जारी है। दिनदहाड़े तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ होकर रेत ढो रही हैं, जिसने स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया बिना किसी भय के नदी के किनारों को तेजी से खोद रहे हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है और नदी के प्राकृतिक बहाव में बदलाव का खतरा मंडरा रहा है।…
Read More