डलमऊ में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, ग्राम सभा अध्यक्षों का सम्मान

कार्यकर्ताओं की एकता और सम्मान से मजबूत होगा संगठन : सुधा द्विवेदी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। डलमऊ ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं ग्राम सभा अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम सभाओं के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एसआईआर को लेकर चर्चा हुई और संगठन की मजबूती व आपसी एकता पर विचार रखे गए।ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार सिंह ने किया। पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा, “आप मुझे अपना बना लो, हम कभी आपको छोड़कर नहीं जाएंगे। कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।”उन्होंने 2007 से उपेक्षा झेल रहे।

कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारों के साथ नरसंवा गांव में रैली निकाली।

इस मौके पर सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह, जिला सचिव प्रभारी अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान चौधरी, बैजनाथ दीक्षित, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सोमवती त्रिपाठी, राजकुमारी साहू, मुकेश त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, मोहम्मद नईमुद्दीन, संतोष जनसेवक, सुरेंद्र बहादुर सिंह,

नन्हे सिंह, गजेंद्र सिंह, जागेलाल कुशवाहा, पिंटू तिवारी, सौरभ सिंह, नीरज मिश्रा, शैलेंद्र पासी, लालता प्रसाद पासी, नगर अध्यक्ष डलमऊ मोहम्मद शकील अहमद, संतोष गुप्ता सहित न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts