धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शहर के एशिया लोन में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित PDA महापंचायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी के PDA एजेंडे को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम की संयोजक पूनम सिंह रहीं, जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की।नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि PDA का उद्देश्य समाज में वैमनस्यता को खत्म कर भाईचारा और मानवता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं और नई दुल्हनों के वोट बनवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा तथा कथित ‘वोट चोरी’ को रोकने के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाएगी।
ओवैसी के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर सिद्दीकी ने कहा, “मेरी तहजीब मुझे वैसी भाषा बोलने की इजाजत नहीं देती।” वहीं गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीतिक हालात बनते-बिगड़ते रहते हैं और गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद का नाम लेते हुए कहा कि जब दूसरे दल गठबंधन करते हैं।
तो सवाल नहीं उठाए जाते, सपा का गठबंधन भी समय आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी अपनी बात रख रही है और उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाईचारा बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी जल्द रथ यात्रा निकालेगी, जो गांव-गांव और शहर-शहर जाएगी।
सपा नेता ने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और पार्टी भाजपा सरकार को हटाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार होगी।
