धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर थुलवासा बाजार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थुलवासा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जानकारी के अनुसार, सोथी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक राम भजन थुलवासा बाजार में रिक्शा मोड़ रहे थे। इसी दौरान रायबरेली की ओर जा…
Read MoreAuthor: News Desk
श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस भक्त प्रहलाद व अजामिल की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली सतांव रायबरेली। मलिकमऊ चौबारा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक आचार्य कृष्ण गोपाल ठाकुर महराज ने भक्त प्रह्लाद और अजामिल की कथा सुनाई। आचार्य ने कहा कि हिरणाकश्यपअत्याचारी राक्षस राजा था। वह चाहता था कि सभी उसकी पूजा करें,लेकिनउसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति से रोकने के लिए कई अत्याचार किए, उसे पहाड़ से फिंकवाया, हाथी से कुचलवाया और आग में जलाने की कोशिश की, पर हर बार…
Read Moreमिशन शक्ति अभियान: डलमऊ पुलिस ने विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को बांटी खाद्य सामग्री
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली डलमऊ, रायबरेली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डलमऊ पुलिस ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की। 14 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निर्देशन में पुलिस टीम ने चौकी डलमऊ क्षेत्र के चौहट्टा चौराहे तथा चौकी मुराईबाग क्षेत्र के कृष्णा नगर में भ्रमण कर जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के साथ उनमें सुरक्षा, सम्मान…
Read Moreएसजेएस स्कूल द्वारा छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिभा को मंच देने के लिए ‘एसजेएस टाइम्स’ का हुआ का विमोचन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। एसजेएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल रायबरेली की शाखाओ, सदर रायबरेली, किलौली, भौह, रतापुर समेत समस्त शाखाओ के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ विद्यालय के पहले छात्र-संचालित समाचार पत्र ‘एसजेएस टाइम्स ’ के प्रथम अंक का भव्य विमोचन किया गया। इस विद्यालय-स्तरीय समाचार पत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर छिपी हुई लेखन क्षमता, रचनात्मकता, संवाद कौशल और पत्रकारिता के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। इस अखबार में छात्रों द्वारा लिखी गई कविताएं, कहानियां, विज्ञान के लेख, विद्यालय की विशेष गतिविधियों की…
Read Moreमहराजगंज नगर पंचायत में सरकारी उचित दर की दुकान सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, मौके पर तैनात रहा पुलिस बल। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली।महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सरकारी उचित दर की दुकान को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। दुकान सील किए जाने के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान सील करने की कार्रवाई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी…
Read Moreसारीपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, रंगारंग कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल
कालू वीर बाबा चबूतरे पर उमड़ी श्रद्धा, धार्मिक आयोजन से गांव में छाई भक्ति की छटा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली।क्षेत्र के सारीपुर गांव में स्थित कालू वीर बाबा चबूतरे पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने…
Read Moreएम्स रायबरेली में रास ए गरबा की धूम, डांडिया की थाप पर देर रात तक झूमे छात्र-छात्राएं
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार शाम ‘रास ए गरबा’ कार्यक्रम की धूम रही। एम्स स्टूडेंट यूनियन की ओर से संस्थान परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ रात 8:30 बजे आरती और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच गरबा की धुनों पर विद्यार्थी देर रात तक थिरकते रहे।समारोह में…
Read Moreताड़का वध और अहिल्या उद्धार के मंचन से भक्तिमय हुआ दानेश्वर धाम, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की शानदार अदाकारी और आकर्षक झांकियों ने रामलीला को जीवंत बना दिया। गंगा अवतरण सहित पौराणिक…
Read Moreबुजुर्ग को बंधक बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमराव खेड़ा गांव में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर बंधक बनाकर उनकी जमीन अपने नाम कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित के पुत्र मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, मनोज कुमार के पिता दीनदयाल को 8 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब सात बजे गांव के राजेश कुमार, रमेश कुमार और वीरेंद्र पर…
Read Moreसलोन उपचुनाव की मतगणना को लेकर कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना को लेकर कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी अनूप कुमार ने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन में शुरू होगी। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते…
Read More