जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज रायबरेली नगर पंचायत लगातार नगर की जनता को विकास की ओर अग्रसर कर रही है शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने रायबरेली मार्ग पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग सहित तीन सीसी रोड का निर्माण प्रारंभ कराया है। श्री साहू ने बताया कि घसियारी मंडी चौराहे से सड़क के किनारे चंदापुर चौराहे तक इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इसी के साथ आजाद नगर वार्ड में दो सीसी रोड और एक सीसी रोड घेरा में बनेगी। श्री साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में…
Read MoreAuthor: News Desk
Barabanki UP: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील हैदरगढ़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी हैदरगढ़, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज सहित विभिन्न विभागों के तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित…
Read MoreJapan News: टोक्यो में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 बना सनातन संस्कृति का वैश्विक मंच
धारा लक्ष्य समाचार पत्र टोक्यो (जापान)। भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम)-2026 एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में उभरा है। इस भव्य आयोजन ने न केवल भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का विश्व पटल पर प्रभावी प्रदर्शन किया, बल्कि विभिन्न देशों के लोगों को गीता के जीवनोपयोगी संदेशों से भी जोड़ने का कार्य किया। महोत्सव के दौरान जापान की राष्ट्रीय संसद (डाइट) के सदस्यों, प्रमुख राजनीतिक हस्तियों,…
Read MoreBarabanki UP: मिशन शक्ति अभियान के दौरान बिछड़े युवक को परिजनों से मिलाया, परिवार ने पुलिस टीम का जताया आभार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर गए एक युवक को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से परिवार में खुशी का माहौल है तथा परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला बीट भ्रमण के दौरान एक आवेदक द्वारा पुलिस टीम को मौखिक रूप से सूचना दी गई कि उसका लगभग 20 वर्षीय पुत्र अप्रैल माह…
Read MoreBarabanki UP: आबादी के बीच संचालित मुर्गी फार्म बंद कराने की मांग, थाने में दी गई शिकायत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में आबादी के निकट संचालित एक मुर्गी फार्म को बंद कराने की मांग को लेकर स्थानीय निवासी ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुर्गी फार्म से निकलने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लोनीकटरा क्षेत्र के बहिलवा मोड़ निवासी रविशंकर पुत्र रामकिशोर ने थाना अध्यक्ष लोनीकटरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र में संचालित एक मुर्गी फार्म…
Read MoreBarabanki UP: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को किया गया जागरूक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद बाराबंकी के जिला महिला अस्पताल में महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया…
Read Moreत्रिवेदीगंज बाराबंकी: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कौशल विकास मिशन में स्वच्छता अभियान आयोजित
धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बाराबंकी परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को…
Read MoreRaybareli News: प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की थी बिंदा प्रसाद की हत्या, 72 घंटे में पुलिस ने खोला राज
पत्नी से संबंधों में बना था रोड़ा, पानी की टंकी परिसर में सोते समय बांके से उतारा मौत के घाट। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में हुए चर्चित और दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात यह है कि मृतक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों…
Read MoreRaybareli News: भीषण गर्मी में प्यासे राहगीर, पानी की व्यवस्था को लेकर युवाओं का धरना-प्रदर्शन
जीआईसी स्कूल के पास फूटा लोगों का गुस्सा, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली। भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल व्यवस्था चरमराने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर के जीआईसी स्कूल के पास सार्वजनिक पेयजल नलों के खराब होने और पानी की समुचित व्यवस्था न होने से नाराज युवाओं ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।युवा संगठन के बैनर तले एकत्रित युवाओं ने आरोप लगाया कि शहर के इस व्यस्त इलाके से…
Read MoreRaybareli News: प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की उच्चस्तरीय जांच की मांग
पक्के मकान और चारपहिया वाहन वालों को मिला लाभ, जरूरतमंद परिवारों के नाम सूची से काटे जाने का आरोप। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।राही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेला खारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गुरुवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में नियमों की अनदेखी…
Read More