E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 09 सितंबर 2026

Read More

नजूल पर शिकंजा: चार करोड़ की जमीन खाली, अब कपूर कैफे की बारी?

हटौरा में 40 हजार वर्गफीट जमीन कब्जामुक्त, छह भूखंडों पर कैफे संचालक से 15 दिन में मांगा जवाब धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिले में नजूल संपत्तियों को लेकर प्रशासन का अभियान अब तेजी पकड़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को खैराबाद के हटौरा में करीब 40 हजार वर्गफीट नजूल भूमि, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है, को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इसी दिन सीतापुर शहर के सिविल लाइंस स्थित चर्चित कपूर कैफे को छह नजूल भूखंडों के संबंध…

Read More

दहेज हत्या के मामले में पति व सास गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। खीरों थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।जानकारी के अनुसार, 4 सितम्बर 2026 को एक महिला ने खीरों थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर…

Read More

देवघर के लिए रवाना हुए शिवभक्त, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा दानेश्वर धाम परिसर

रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज स्थित दानेश्वर धाम मंदिर परिसर से मंगलवार को महाकाल कांवरिया संघ के तत्वावधान में शिवभक्तों का जत्था झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।जानकारी के अनुसार करीब 15 शिवभक्त कांवर लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के उद्देश्य से देवघर के लिए रवाना हुए। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, विजय धीमान,…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, सुपोषित बच्चों के अभिभावक भी हुए गौरवान्वित

ऊंचाहार में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने किया सम्मानित, कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 08 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण सोमवार को जनपद रायबरेली की विभिन्न तहसीलों में भी किया गया। इसी क्रम में तहसील ऊंचाहार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य…

Read More

राहुल गांधी के महराजगंज आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महराजगंज आगमन पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लखनऊ से रायबरेली जाते समय उनके काफिले का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मंगलवार शाम लगभग छह बजे लाइव वाटर हॉल के निकट राहुल गांधी के पहुंचते ही बड़ी संख्या में…

Read More

नीलगाय से टकराई डायल-112 की बाइक, सिपाही घायल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार को डायल-112 में तैनात एक सिपाही सड़क हादसे का शिकार हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से पुलिस बाइक टकरा गई, जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सोहाई बाग निवासी सिपाही हंसराज डायल-112 की पुलिस बाइक (संख्या यूपी 32 डीजी 8278) से ड्यूटी पर जा रहे थे। सेनपुर गांव के पास पहुंचते ही…

Read More

संत श्री रितेश्वर जी महाराज के आगमन से मंत्री आवास हुआ भक्तिमय

खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने लिया आशीर्वाद, विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। में उस समय श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण देखने को मिला जब प्रसिद्ध संत श्री रितेश्वर जी महाराज खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे के आवास पर पहुंचे। मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने महाराज जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी के आगमन से मंत्री आवास का…

Read More

लेखपाल दिनेश कुमार सविता पर रिश्वत मांगने व गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग।

निराश्रित महिला ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दी शिकायत, उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार का भी लगाया आरोप। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र लालगंज, रायबरेली।तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक निराश्रित महिला ने क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार सविता पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपा है। महिला ने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने उसके जर्जर एवं आंशिक रूप से ध्वस्त मकान के मामले में पक्षपातपूर्ण ढंग से गलत रिपोर्ट लगाई, रिश्वत की मांग की तथा उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्र…

Read More

महाकाल कांवरिया संघ का जत्था देवघर रवाना, गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के मऊ बाजार से मंगलवार को महाकाल कांवरिया संघ के तत्वावधान में शिवभक्तों का एक विशाल जत्था झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा के शुभारंभ के दौरान पूरा क्षेत्र “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूब गया। बताया गया कि करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु कांवर लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से देवघर के लिए प्रस्थान किए। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह…

Read More