जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली। थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे पस्तौर गांव में रविवार देर रात करीब 10 बजे गांव के किनारे एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन विभागीय कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार कर्मचारियों ने रात में आने के बजाय सुबह रेस्क्यू करने की बात कही…
Read MoreAuthor: News Desk
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने भैंसों से भरी पिकअप पकड़ी, पशु क्रूरता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार की दुग्ध विकास एवं पशुधन राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सोमवार को बांदा-बहराइच हाईवे पर पश्चिम गांव के पास भैंसों से बेतरतीब ढंग से लदी एक पिकअप को रुकवाकर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने अपने काफिले का वाहन पिकअप के आगे लगवाकर उसे रुकवाया और तत्काल स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस की जांच में पिकअप पर आधा दर्जन भैंसें मानकों के विपरीत और अमानवीय तरीके से लदी मिलीं। पशुओं के साथ…
Read Moreभाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन, 15 दिन में मांगें न मानीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार पासी के नेतृत्व में सोमवार को महराजगंज तहसील परिसर में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए सात सूत्रीय मांगें रखीं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए…
Read Moreगैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मामा चौराहे से दबोचा
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 123/2026 में वांछित हरिलाल सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी कमरी देहात,…
Read Moreघर में घुसकर मारपीट का आरोप, जमीन विवाद में वीडियो वायरल।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। थाना डीह क्षेत्र के ग्राम पोठई में जमीन की हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, महिलाओं के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ग्राम पोठई निवासी दीपक सिंह पुत्र बहादुर सिंह तिवारी के अनुसार, 12 जुलाई की शाम करीब छह बजे जमीन…
Read Moreसरेनी विधायक ने लगाई चौपाल और सुनी आम जनता की समस्याएं निराकरण का दिया भरोसा
अब महीने में अपने आवास के अलावा दो दिन डलमऊ सरेनी लालगंज में आम जनता की समस्याएं सुनेंगे विधायक सरेनी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऎ डलमऊ लालगंज श्रेणी ब्लॉक प्रभारियों को आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए निर्देश धारा लक्ष्य समाचार जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली – आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुऎ एव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुऎ सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ऊर्फ राजा अजय के द्वारा अपने आवास खजूर गांव में शुक्रवार की दोपहर…
Read Moreहरियाली की ओर बढ़ा महराजगंज, बृहद वृक्षारोपण अभियान का एसडीएम ने किया शुभारंभ
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। प्रदेश सरकार के बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत महराजगंज में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने पौधा रोपकर किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।…
Read More‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महराजगंज में वृक्षारोपण महायज्ञ, एसडीएम ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत महराजगंज के पूरे बहेलियन स्थित एमआरएफ सेंटर परिसर में वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम एवं चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण…
Read Moreनाली विवाद में युवक पर लाठी-फावड़े से हमला, चार पर आरोप।
सिर और चेहरे पर आईं गंभीर चोटें, पुलिस ने जांच शुरू की। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर मजरे थुलवासा गांव में नाली को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नाली खोदने का विरोध करने पर गांव के चार लोगों ने एक युवक पर लाठी और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।…
Read Moreरायबरेली में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ, 55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जनपद में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को खीरो विकास खंड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस वर्ष…
Read More