सरेनी विधायक ने लगाई चौपाल और सुनी आम जनता की समस्याएं निराकरण का दिया भरोसा

अब महीने में अपने आवास के अलावा दो दिन डलमऊ सरेनी लालगंज में आम जनता की समस्याएं सुनेंगे

विधायक सरेनी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऎ डलमऊ लालगंज श्रेणी ब्लॉक प्रभारियों को आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए निर्देश

धारा लक्ष्य समाचार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली – आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुऎ एव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुऎ सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ऊर्फ राजा अजय के द्वारा अपने आवास खजूर गांव में शुक्रवार की दोपहर अपने आवास पर आकर शनिवार रविवार एव सोमवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुनते चले ए रहे हैं और उनकी समस्याओं का निसतारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के मध्यम से निस्तारण करने का आदेश भी देते हैं।

जिसमें हमारे संवाददाता द्वारा आम जनता की हकीकत जानने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और और देखा की सैकड़ों की संख्या में फरियादी पार्टी कार्यकर्ता विधायक जी से मुलाकात कर अपनी बात बता रहे थे और विधायक जी लोगों से कुशल क्षेम पूछ कर उनकी समस्या को जनने की कोशिश करते हैं और उसका निस्तारण गंभीरता पूर्वक करने का प्रयास भी कर रहे थे जबकी अपनी फरियाड लेकर जमीनी विवाद की समस्या को लेकर लालगंज कोतवाली क्षेत्र किस शिव कुमारी द्वारा बताया गया की मेरे द्वारा मेरे दरवाजे के सामने अपनी दिवाल खड़ी कर लिया है।

इसी तरह के तमाम मामले आए जिनका गंभीरता पूर्वक सुना और उनके निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया तथा इस संबंध में हमारे संवाददाता ने जब श्रेणी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत किया तो उन्होंने बताया की सप्ताह में 3 दिन अपने आवास पर आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और अब महीने में दो दिन लालगंज सरेनी और डलमऊ में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे और अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा और आम जनता से ब्लॉक डलमऊ सरेनी लालगंज में मिलने की तारीखों का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सरेनी विधानसभा क्षेत्र से मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

इस अवसर पर उनके आवास पर उपस्थित होने वालों में समाजवादी पार्टी से डलमऊ ब्लॉक के प्रतिनिधि शिवबालक यादव नरेंद्र सिंह जयप्रकाश सिंह रवि शंकर यादव बच्चा सिंह दिनेश मोदनवाल राजू शर्मा रमेश मौर्य गुड्डू यादव सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता व क्षेत्र वासीगण मौके पर उपस्थित थे

Related posts