जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत महराजगंज के पूरे बहेलियन स्थित एमआरएफ सेंटर परिसर में वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम एवं चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का वृक्षारोपण में योगदान आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।वृक्षारोपण अभियान के तहत क्षेत्र के इंदौरा, मऊ, मोन, करमगंज, जनई, चंदापुर, भदिहा, कोटवा मोहम्मदाबाद, दुर्गापुर,टीसाखानापुर, तौली, बरीबरा, कुबना ज्योना, पूरे बरियार सिंह,राजाकंसपुर सहित विभिन्न गांवों के परिषदीय विद्यालयों में भी छात्रों और शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ पौधे लगाए गए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
