जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 123/2026 में वांछित हरिलाल सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी कमरी देहात, थाना जायस, जनपद अमेठी को थाना क्षेत्र के मामा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक कपिल चौहान, कांस्टेबल अरविन्द यादव एवं कांस्टेबल हरेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही।
