Amethi UP: दर्दनाक : हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, हुई मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र मुंशीगंज/अमेठी। बीती रात हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक के सीने में गोली लग गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और आयोजनकर्ता की तरफ से अभी तक थाने में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। दरअसल यह पूरा मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गार्थोलिया…

Read More

Amethi UP: अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई फेक फेसबुक आईडी

जिलाधिकारी ने किया खंडन, लोगों से सतर्क रहने की अपील।* अमेठी। जनपद अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान की व्यक्तिगत फेसबुक आईडी “Sanjay Chauhan Ias” के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने तत्काल इस मामले का खंडन जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट फर्जी है । और इस पर किसी को भी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

Raybareli UP: राष्ट्रीय स्वयं संघ द्वारा आयोजित विजयदशमी के उत्सव को कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

जिला रिपोर्टर  रोहित मिश्रा रायबरेली   रायबरेली।अमावा खंड के मंडल पहाड़पुर के अंतर्गत ग्राम लोध मऊ मे संघ शताब्दी वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विजयदशमी उत्सव पर्व एवं पथ संचलन उत्सव का भव्य कार्यक्रम मनाया गया जिसमें विशाल संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में अनुशासित दिखे कार्यक्रम में अमित विभाग प्रचारक, रायबरेली का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसमें अमावा खंड के पलक वीरेंद्र एवं अमावा खंड संचालक जीवनलाल, खंड कार्यवाह अखिलेश, खंड मार्ग प्रमुख ज्ञान प्रकाश, खंड बौद्धिक प्रमुख राजेश जी, व्यवस्था के नाते दिनेश मौर्य अवधेश मौर्य जी, शशिकांत…

Read More

Raybareli UP:भारी बारिश एवं तेज हवा से गिरे कई पेड़, आवागमन हुआ बाधित

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश एवं तेज हवा से मार्ग पर गिरे कई पेड़ों से कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, आवागमन हुआ बाधित। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की क्षेत्र के बांदा बहराइच राजमार्ग पर कस्बे के निकट शारदा नहर के पास सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश एवं आए आंधी तूफान से कई पेड़ सड़क पर गिर गए। जिससे कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पेड़ों…

Read More

Raybareli UP: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर महराजगंज कस्बे भर में स्वयंसेवकों ने निकाला उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली ।महाराजगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर महराजगंज कस्बे भर में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने करीब दो किमी के पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमड़े। मेनन रोड, वार्डों की कालोनियों में गली किनारे तथा छतों से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का…

Read More

Raybareli UP: आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने ट्रैक्टर ड्राइवर से पैसे लूटे और फिर मालिक के मौके पर पहुंचने पर हमलावरों ने धारदार हथियार व लोहे की राड से जमकर मारा पीटा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  रायबरेली।हरचंदपुर थाना क्षेत्र के न्यू नरेश होटल के नजदीक लज्जा पीठ उत्सवलान के पास 5 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने ट्रैक्टर ड्राइवर से पैसे लूटे और फिर मालिक के मौके पर पहुंचने पर हमलावरों ने धारदार हथियार व लोहे की राड से जमकर मारा पीटा जिसमें गौरव सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी पूरे लाखन सिंह मजरे बरगदहा थाना हरचंदपुर को गंभीर चोटें आई है। राहगीरों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचन्दपुर लाया गया जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने…

Read More

Amethi UP: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

जिलाधिकारी ने नकलविहीन व सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश। अमेठी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 की सुचिता एवं शुचिता पूर्ण आयोजन हेतु सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र एवं सह-केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा…

Read More

Amethi UP: कई महिनों से भुगतान न मिलने से, गौशाला संचालक प्रधानों मे भारी रोष

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  भेटुआ/अमेठी। जनपद की गौशालाओं में पशुओं के भरण-पोषण के लिए जारी की जाने वाली धनराशि समय से न मिलने पर संचालक प्रधानों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन माह से भूसे की धनराशि नहीं जारी हुई है। जबकि पूलिंग (Pooling) का पैसा पिछले दो वर्षों से लंबित है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि धनराशि न मिलने से गौशालाओं में पशुओं के भरण-पोषण में दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर पशुओं को पर्याप्त चारा और पानी तक उपलब्ध…

Read More

Amethi UP: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई स्वच्छता प्रतियोगिता

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर के अंतर्गत स्थित गूजीपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गूज़ीपुर में स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। जिसमें यह कहा गया कि तीनों कक्षाओं में जो कक्षा एक पखवाड़े अर्थात 15 दिन में सर्वाधिक स्वच्छ रहेगी उसे कक्षा को एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए श्रीश मिश्रा व संदीप कुमार दुबे को जिम्मेदारी दी गई। स्वच्छता अभियान…

Read More

Amethi : गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने निपुण लक्ष्य के बारे में जाना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा के निर्देशन में प्रारम्भ की गई ‘हर दिन एक्टिविटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पूरे भिटहरी में बच्चों ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई की, विद्यालय के कुशल प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में बच्चों ने निपुण भारत मिशन के बारे में गतिविधि के माध्यम से जानकारी प्राप्त की, इसके बाद उल्टा-सीधा गतिविधि के माध्यम से विलोम शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की, विद्यालय की अध्यापिका महिमा पाण्डेय ने बच्चों को गणित में संख्याओं…

Read More