Amethi UP: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई स्वच्छता प्रतियोगिता

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर के अंतर्गत स्थित गूजीपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गूज़ीपुर में स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

जिसमें यह कहा गया कि तीनों कक्षाओं में जो कक्षा एक पखवाड़े अर्थात 15 दिन में सर्वाधिक स्वच्छ रहेगी उसे कक्षा को एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए श्रीश मिश्रा व संदीप कुमार दुबे को जिम्मेदारी दी गई। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बेंच, छात्रों के यूनिफार्म सफाई आदि का मूल्यांकन किया गया।

जिसमें कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। उन्हें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। विजेता टीम के विद्यार्थियों को डॉ पवन कुमार पांडेय प्रधानाध्यापक के द्वारा ट्राफी प्रदान की गई। प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता व कक्षा कक्ष की स्वच्छता के लिए बहुत ही अच्छा प्रयास किया।

उनका प्रयास सराहनीय है। स्टेट रिसोर्स पर्सन अनिल कुमार मिश्र ने छात्रों एवं अध्यापकों को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। जिससे छात्र बड़े होकर एक जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे तथा पूरे समाज को साफ सफाई के प्रति सचेत कर सकेंगे। इस अवसर पर श्रीश मिश्रा व संदीप कुमार दुबे, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य गण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts