Amethi : गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने निपुण लक्ष्य के बारे में जाना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा के निर्देशन में प्रारम्भ की गई ‘हर दिन एक्टिविटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पूरे भिटहरी में बच्चों ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई की,

विद्यालय के कुशल प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में बच्चों ने निपुण भारत मिशन के बारे में गतिविधि के माध्यम से जानकारी प्राप्त की, इसके बाद उल्टा-सीधा गतिविधि के माध्यम से विलोम शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की, विद्यालय की अध्यापिका महिमा पाण्डेय ने बच्चों को गणित में संख्याओं का खेल एवं हिंदी में खाली जगह भरो नामक गतिविधि कराई। अध्यापिका महिमा पाण्डेय ने अभिभावकों को स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी,

अभिभावकों की उपस्थिति से गतिविधि उत्सव में चार चाँद लग गए। प्राथमिक विद्यालय पूरे भिटहरी के अध्यापकों के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किया जा रहा प्रयास निःसंदेह प्रशंसा के योग्य है। ध्यातव्य है कि विद्यालय की अध्यापिका महिमा पाण्डेय की कर्तव्यपरायणता को देखते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अमेठी के द्वारा आदर्श शिक्षक पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

विद्यालय की प्रशंसा करते हुए BEO शशांक मिश्रा कहते है कि “इस विद्यालय के अध्यापकों का प्रयास अनुकरणीय है।

Related posts