रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में शनिवार को महान हॉकी खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व तथा मेजर ध्यानचंद के प्रेरणादायी जीवन से अवगत कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, प्रधानाचार्य एस.एल. प्रजापति एवं उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान वक्ताओं…
Read MoreAuthor: News Desk
निमोनिया से पीड़ित किशोरी की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर मुकदमा।
मां ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। ऊँचाहार कस्बे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतका की मां की तहरीर पर अस्पताल संचालक डॉ. सुनील चौहान एवं अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ऊँचाहार क्षेत्र निवासी आरती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी साक्षी को तेज बुखार और…
Read Moreरक्षाबंधन से पहले कांग्रेस नेत्री सुधा द्विवेदी ने की किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात।
सरेनी की जनसमस्याओं को उठाया, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती सुधा द्विवेदी ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नई दिल्ली स्थित आवास पर अमेठी सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों के मुद्दों से अवगत कराया।मुलाकात के दौरान श्रीमती द्विवेदी ने क्षेत्र…
Read Moreपूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय पूनम सिंह ने शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने समाजवादी विचारधारा में आस्था जताते हुए संगठन के साथ मिलकर जनसेवा करने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूनम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ने वाला प्रमुख राजनीतिक संगठन है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि…
Read Moreशौचालय के गड्ढे के विवाद में बुजुर्ग की मौत, गांव में तनाव; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां /रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के घनश्याम खेड़ा मजरे उफरापुर गांव में शौचालय के गड्ढे को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय दुखद मोड़ पर पहुंच गया, जब विवाद के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग कृष्णपाल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों ने विपक्षी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव में शौचालय का गड्ढा खोदे जाने को लेकर दो पक्षों…
Read Moreमोन गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल; एक जिला अस्पताल रेफर
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव के पास शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हसनगंज निवासी कन्हैयालाल (45 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता के साथ मोटरसाइकिल…
Read Moreनियंत्रण खोने से कार से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महाराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव के निकट सेनपुर मोड़ पर गुरुवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे सधई मजरे अतरेहटा निवासी धीरेंद्र (22) पुत्र छोटेलाल रायबरेली से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सेनपुर मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक…
Read Moreरक्षाबंधन की रात दो सड़क हादसे: नैय्या नाले में गिरी कार, छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक; पांच घायल।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। रक्षाबंधन पर्व की रात महराजगंज थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि नैय्या नाले में कार पलटने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं हलोर बाजार के पास छुट्टा मवेशी से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहला हादसा महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर…
Read Moreमुख्यमंत्री के काफिले के बाद फिर डूबी सड़क, जलभराव ने खोली सफाई अभियान की हकीकत
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले जिन नालियों और नालों की सफाई का दावा किया गया था, उनकी हकीकत महज चार दिन बाद ही सामने आ गई। शुक्रवार को सदर तहसील गेट के सामने भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है। हालात यह हैं कि राहगीरों को पैदल निकलने में भारी दिक्कतों का सामना…
Read Moreसलाखों के पीछे भी कायम रहा भाई-बहन का अटूट रिश्ता, जिला कारागार में भावनाओं से सराबोर रहा रक्षाबंधन पर्व।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रायबरेली जिला कारागार में भावनाओं से भरा मार्मिक दृश्य देखने को मिला। सलाखों के पीछे बंद अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें जिला कारागार पहुंचीं। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह अनोखा संगम पूरे दिन कारागार परिसर में दिखाई देता रहा। राखी बांधने के दौरान कई बहनों की आंखें नम हो गईं तो वहीं भाइयों के चेहरों पर भी अपनों से मिलने की…
Read More