रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महाराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव के निकट सेनपुर मोड़ पर गुरुवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे सधई मजरे अतरेहटा निवासी धीरेंद्र (22) पुत्र छोटेलाल रायबरेली से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सेनपुर मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थित कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर आवागमन सुचारु कराया।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
