Lucknow UP: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हिमांशू श्रीवास्तव

धारा लक्ष्य समाचार पत्र __लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी युवा तेज तर्रार नेता हिमांशु श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर देश के युवाओं के बीच एक सकारात्मक सन्देश दिया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ समाज के युवाओं को एक ऊर्जावान नेतृत्व दिया है। लखनऊ निवासी हिमांशु श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संगठन की निचली इकाई से समाज सेवा प्रारंभ किया था।…

Read More

Lucknow UP: महिला दिवस पर नारियों को किया सम्मानित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  लखनऊ। रविवार को लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारियों को सम्मानित किया गया। रूपाली श्रीवास्तव शिखा श्रीवास्तव सीमा सिंह प्रमिला शर्मा रजनी मिश्रा अंजू शर्मा वंदना शर्मा मीणा त्रिपाठी प्रतिमा घोष मीनाक्षी गुप्ता नीतू द्विवेदी सीमा सिंह मानसी तिवारी प्रेम बनर्जी बिंदु तिवारी शीतल तिवारी रेनू गुप्ता पूनम गुप्ता संगीता गुप्ता एकता भारद्वाज सोनम भारद्वाज रंजन सिंह सीमा सिंह गीता भारद्वाज गीता भारद्वाज रंजना सिंह सीमा सिंह प्रीति वाजपेई लक्ष्मी तिवारी प्रज्ञा…

Read More

Lucknow UP: उत्तराखंड महापरिषद नें मनाया भव्य होली मिलन समारोह

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  लखनऊ। उत्तराखंड़ महापरिषद का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहाड़ी संस्कृति के साथ रंगारंग कार्यक्रम का भी लोगों नें लुफ्त उठाया। समारोह के मुख्यअतिथि नंदन सिंह बोरा थे। राजधानी के कुर्मांचल नगर स्थित रामलीला मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एक तरफ महिलाएं जहां अपनी परंपरागत पोशाक में नजर आयीं तो वहीं पुरुष भी पहाड़ी वेशभूषा में एक दूसरे को गुलाल लगा कर अभिवादन करते नजर आए। महिलाओं नें होली पर परंपरागत…

Read More

Lucknow UP: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मौलाना अब्दुल सलीम का फूंका पुतला मुख्यमंत्री योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में लखनऊ के गोमती नगर स्थित कार्यालय के बाहर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: लगातार हो रही हत्याओं से थर्राया जिला, उठ रहे सवालिया निशान  बहन की शादी से पांच दिन पहले युवक की धारदार हथियारों से हत्या

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से जिले की जनता में भय और दहशत कायम होने लगी है। वही ताजा मामला कुर्सी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। शव घर से करीब 800 मीटर दूर सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला। मृतक की बहन की शादी 12 मार्च को होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। रात में वो किसी का फोन आने पर घर से बाहर निकला था इसके बाद दूसरे दिन लाश मिली। खेत…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: डीएम का महमूदाबाद तहसील व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार, अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश धारा लक्ष्य समाचार, शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शुक्रवार को तहसील महमूदाबाद का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार न्यायालय पहुंचकर विवादित मुकदमों की पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिसमें त्रुटियां पाए जाने और मुकदमों को लंबे समय तक लंबित रखने पर तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लेखपालों द्वारा कार्यों में रुचि न लेने और सही ढंग से कार्य न करने पर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी…

Read More

Lucknow UP: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘वैदिक नववर्षिका’ पत्रिका का किया विमोचन

अपनी संस्कृति और विरासत पर हमें गर्व होना चाहिए: राजनाथ सिंह धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में प्रकाशित पत्रिका ‘वैदिक नववर्षिका’ का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर इस पत्रिका का विमोचन किया। रक्षामंत्री का सम्मान एवं भव्य आयोजन का निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे…

Read More

Gonda Uttar Pradesh: स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य नगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट आनंद पांडेय गोण्डा  गोण्डा। स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य नगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य एम.एल.के.पी. कॉलेज बलरामपुर के डॉ. ओ.पी. मिश्रा तथा भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप मंत्र, संस्कृत वंदना तथा सरस्वती वंदना से…

Read More

Lucknow UP: राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर “फार्मा अन्वेषण” कार्यक्रम आयोजित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस (फार्मा अन्वेषण) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी एवं स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रो. एम. एल. श्रॉफ के योगदान को स्मरण करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान में फार्मासिस्ट की बदलती भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रखी गई। कार्यक्रम में फार्मा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए अकादमिक, उद्योग, अनुसंधान, नियामक…

Read More

Prayagraj UP: प्रयागराज की नारी शक्ति: परिवर्तन, प्रगति और प्रेरणा- डॉ. समीक्षा सिंह

धारा लक्ष्य समाचार पत्र प्रयागराज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों और चुनौतियों पर विचार करने का अवसर है। महिला दिवस 2026 के इस विशेष अवसर पर हमें अपने शहर प्रयागराज की उन महिलाओं और बेटियों को याद करना चाहिए जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, कला और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रयागराज सदैव से शिक्षा और संस्कृति की भूमि रहा है। यहाँ की महिलाओं ने भी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान…

Read More