Amethi UP: प्रशासनिक दावे दिख रहे झूठें जिले में सड़कों से लेकर खेतों तक छुट्टा जानवरों का आतंक

गांवों से लेकर नगर मुहल्लों तक पहुंच रहे सांड लोगों को जान-माल का खतरा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी अमेठी। जिले में छुट्टा जानवरो को लेकर प्रशासन व अंधभक्त चाहे जो कसीदे गढ़े पर जमीनी हकीकत तो यही है कि छुट्टा जानवर इंसानों की जान के लिए खतरा तो किसानों की फसलों की बरबादी का कारण बन चुके हैं। जिले के संग्रामपुर, अमेठी, भादर, भेंटुआ, मुंशीगंज, एच ए एल गेट, अमेठी बाईपास, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, मोहनगंज कहीं को भी ले ले हर जगह छुट्टा जानवरों की भरमार…

Read More

Amethi UP : बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी  संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार में शनिवार को देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर एक बेकरी की दुकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित महबूब आलम की बेकरी में अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि कई जगह दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकान मालिक महबूब आलम ने अनुमान…

Read More

Amethi UP : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, मचा कोहराम

रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी  जामों/अमेठी। जिले के जामों थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घरवालों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो महिला छत में लगे हुक से साड़ी के सहारे लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जामों थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर सीओ…

Read More

Amethi UP: अफवाहों के सामाजिक दुष्प्रभाव

रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी अमेठी। जिले में बीते कुछ दिनों से ड्रोन देखे जाने की चर्चाओं के बाद अब चोरी की अफवाहों ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव-गांव के लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। खेत-खलिहान से लेकर गांव की गलियों तक, हर ओर चौकसी बढ़ गई है। अफवाहों का असर यह है कि संदिग्ध नजर आने वाले किसी भी व्यक्ति को ग्रामीण पकड़ लेते हैं और कई मामलों में पिटाई तक कर देते हैं। संदिग्ध युवक को…

Read More

Amethi UP: नवरात्रि के पर्व पर रौनक, गुलजार हुई बाजारें, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही जिले की बाजारें पूरी तरह रौनक से भर उठी हैं। सुबह से ही विभिन्न बाज़ारों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। लोग माता दुर्गा की प्रतिमाएं, चुनरी, नारियल, दीपक, धूप, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह अधिक दिखाई दे रहा है। नवरात्र के अवसर पर महिलाएं और युवतियां परिधान, आभूषण और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर विशेष रुचि दिखा रही हैं। कपड़ों…

Read More

Amethi UP : शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर सीओ अमेठी ने मंदिर सेवा समिति के साथ की बैठक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने कालिकन धाम मंदिर परिसर में मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था व वाहन प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि नवरात्र का पहला दिन घटस्थापना का है । और सोमवार होने के कारण कालिकन धाम में भारी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन…

Read More

Saharanpur UP: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएगा सहारनपुर का किक बॉक्सिंग खिलाड़ी रोहन

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर सहारनपुर। हिमाचल प्रदेश मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर का होनहार किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रोहन, उत्तर प्रदेश की किकबॉक्सिंग टीम की ओर से प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगा। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया की वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में 22 से 26 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है।…

Read More

Raybareli UP: कमलेश रस्तोगी की बहू श्रीमती प्रियम राज रस्तोगी बनीं आल इंडिया Mrs. India Globe की द्वितीय रनर-अप

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  लखनऊ व रायबरेली व सुल्तानपुर । जिले के लिए गर्व का विषय है कि कमलेश रस्तोगी की बहू श्रीमती प्रियम राज रस्तोगी ने यूपी Mrs. India Globe प्रतियोगिता में 2nd Runner-आल इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार का मान बढ़ाया है बल्कि जनपद व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। देश भर से चुनिंदा प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया अलग-अलग राउंड्स जैसे इंट्रोडक्शन, टैलेंट शो, प्रश्नोत्तर एवं पर्सनालिटी टेस्ट में प्रियम राज…

Read More

Raybareli UP: नहाते समय युवक नहर में डूबा, मौत से गांव में मातम

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  रायबरेली।बछरावां कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में रविवार को नहर में नहाने गए दो युवक अचानक डूब गए। हादसे में 17 वर्षीय दीपांशु की डूबकर मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमरेश को ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों के मुताबिक दीपांशु सुबह नहर में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने से वह तेज बहाव में बह गया। युवक को डूबता देख आसपास…

Read More