धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर
सहारनपुर। हिमाचल प्रदेश मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर का होनहार किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रोहन, उत्तर प्रदेश की किकबॉक्सिंग टीम की ओर से प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगा।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया की वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में 22 से 26 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
जिसमे कई राज्यों के खिलाडी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता मे सहारनपुर का किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रोहन प्वाइंट फाइट इवेंट के 51 किलोग्राम वर्ग मे प्रतिभाग करेगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित कार्यक्रम मे प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) ने रोहन का फूलमालाओं से स्वागत कर आशा जताई कि राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहन अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्य, रवि कोरी, विशाल, मनोज प्रजापति, अजय कुमार आदि ने रोहन को शुभकामनाएं दी।

