Amethi UP: विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भादर/अमेठी। जनपद अमेठी के ब्लॉक भादर क्षेत्र के पीपरपुर गांव में सरजू सिंह के यहां गोवर्धन पूजा के आयोजन के उपलक्ष्य में आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग राजेश सिंह वत्स, ओम प्रकाश सिंह, जयप्रकाश, संतोष सिंह दुबारा, अशोक सिंह हिटलर,मुन्ना सिंह त्रिशुंडी,भगवान बख्श सिंह BHP, लाल माधव सिंह, मोनू सिंह,विनय सिंह ,राजेश सिंह , इंद्र बहादुर सिंह प्रधान, लल्लू सिंह भादर,शोभनाथ सिंह फतुहवा, भदांव गांव से राजा सिंह ,योगेंद्र सिंह ,रामचंद्र सिंह,जोखई सिंह कल्याणपुर से और धर्मेंद्र सिंह…

Read More

Amethi UP: सीताराम संकीर्तन एवं रासलीला कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। शुक्रवार सुबह मां दुर्गा देवी धाम पर यज्ञ पूजन के साथ आयोजित होने वाले सीताराम नाम संकीर्तन एवं रासलीला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यज्ञ पूजन में गांव के लोगों की मौजूदगी रही। बाबा धार मीरशाह शाह दुर्गा माता मंदिर टिकरी में आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय सीताराम नाम महायज्ञ अखंड सीताराम नाम संकीर्तन एवं वृंदावन धाम की प्रसिद्ध रासलीला मंचन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सीताराम नाम महायज्ञ को लेकर टिकरी गांव सहित आसपास के गांव के लोग भी श्रद्धा भाव से…

Read More

Amethi UP: कांग्रेस नेताओं ने घर जाकर जताया शोक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेंटुआ/अमेठी। जनपद के लोकप्रिय सांसद केएल शर्मा एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार चतुर्वेदी और किसान कांग्रेस मोर्चा जिला अध्यक्ष सूर्य भान तिवारी ने ब्लॉक भेटुआ क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिसमें श्री प्रकाश यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम सभा मई का दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। और इसी ब्लॉक के ही हरिकेश सिंह, दशरथ सिंह ग्राम सभा मई के दो सगे भाइयों का 20/21 अक्टूबर 2025 को…

Read More

Amethi UP: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम नरौली में महिलाओं को दी गई कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों की जानकारी

चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत नरौली, विकासखंड गौरीगंज में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिलाधिकारी संजय चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव और बाल कल्याण समिति के…

Read More

Amethi UP: डीएम एवं सीडीओ के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

आत्मरक्षा से सशक्त हुईं बालिकाएँ — विद्यालयों में बढ़ा आत्मविश्वास और नेतृत्व भावना स्थान: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, पश्चिम दुआरा, विकास खण्ड भेटुआ, जनपद अमेठी अमेठी। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने हेतु वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, पश्चिम दुआरा, भेटुआ में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस, आत्मरक्षा कौशल तथा नेतृत्व गुणों का विकास करना रहा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक सुश्री अल्कमा कौसर द्वारा आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का…

Read More

Amethi UP: तीन मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने थाने का किया घेराव, कार्रवाही की मांग

तीन मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने थाने का किया घेराव, कार्रवाही की मांग अमेठी। अमेठी कस्बे के ककवा रोड स्थित आयुष प्लाईवुड दुकान में बुधवार को काम के दौरान तीन मंजिला इमारत से गिरकर घायल हुए युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग़मगीन परिजनों ने शव लेकर अमेठी कोतवाली पहुंचकर दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाही की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया और थाने का घेराव कर दिया। दरअसल मामला देवरी गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद पुत्र छेदी का है,…

Read More

Amethi UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : मवेशी लदे ट्रक की टक्कर में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र शुकुल बाजार/अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा मवेशी लदा ट्रक सेवरा गांव के पास माइल स्टोन 60.7 पर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक, खलासी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शुकुल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां…

Read More

Amethi UP: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बना, आरसीसी सेंटर आबादी से दूर ग्रामीणों को हो रही हैं परेशानी

इस भवन के अंदर ही एक सार्वजानिक शौचालय बनाया गया है, जोकि हमेशा बंद रहता है और जर्जर भी हो चुका है। भेंटुआ/अमेठी। जिले के विकास खण्ड क्षेत्र के हारीपुर ग्रामसभा हारीपुर में ठोस प्रबंधन कचरा संसाधन केंद्र(आरसीसी सेंटर) गांव से दूर बने होने के कारण किसी भी प्रकार से ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आता है। इस केंद्र का निर्माण कार्य 2023 में हुआ था। इसके केंद्र भवन में एक सार्वजानिक शौचालय भी बनाया गया है। जिसमें हमेशा ताला लगा रहता है, जिससे उसका भी उपयोग नहीं हो पा…

Read More

Amethi UP: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More

Amethi UP: विशेष निराश्रित गौ संरक्षण अभियान शुरू, जनसाधारण से की गई सूचना देने की अपील

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गोपाल कृष्ण शुक्ल ने बताया कि जनपद में निराश्रित गौवंशों के संरक्षण हेतु विशेष निराश्रित गौ संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, सड़कों तथा खेतों में विचरण कर रहे गौवंशों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जाएगा। इस क्रम में उन्होंने सर्वसाधारण से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर निराश्रित रूप से विचरण कर रहे गौवंश दिखाई दें, तो उनकी स्थान एवं संख्या की विस्तृत जानकारी मोबाइल नम्बर-8765957950 पर उपलब्ध कराएं तथा साथ ही…

Read More