Amethi UP : अमेठी में रंगीन चने को लेकर खाद्य विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, तीन सैंपल जांच को भेजे, सात बोरी सीज

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले में मिलावटी और रंगीन चने की बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत अमेठी, जाफरगंज मंडी और आहोरवा भवानी कस्बे में थोक व फुटकर दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने भुने हुए रंग मिले चने के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि संदिग्ध पाए गए विभिन्न ब्रांड के चने की सात बोरियों को सीज कर दिया गया। खाद्य विभाग की टीम ने बाजारों में…

Read More

Amethi UP : सुखी दांपत्य के लिए साथी के दोष और गलतियों को सहानुभूतिपूर्वक करें क्षमा – प्रभाकर सक्सेना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नवदंपति सम्मेलन का किया गया आयोजन जगदीशपुर/अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जगदीशपुर में नव दंपति सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में नव दंपत्तियों को विवाह संस्कार के वचनों को निभाने सहित उनका परिवार,समाज, देश और राष्ट्र में क्या दायित्व होना चाहिए,यह भी बताया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जनपद के विविध स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जगदीशपुर में भी नवदम्पत्ति सम्मेलन का आयोजन किया…

Read More

Amethi UP : राष्ट्र हित का चिंतन ही हिंदू चिंतन है – प्रांत प्रचारक रमेश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी के रामलीला मैदान में संपन्न हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल। अमेठी। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अमेठी नगर के राम लीला मैदान स्थित श्री राम बस्ती का हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र व नगर के प्रतिष्ठित लोगों, मातृशक्ति के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा पूरी करने पर जगह जगह हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। सम्मेलन में लोगों को अपने देश…

Read More

Sitapur UP: खैराबाद थाने का उच्चस्तरीय निरीक्षण, एडीजी ने परखी व्यवस्थाएं

अभिलेखों के रख-रखाव, फरियादियों की सुनवाई और स्वच्छता पर दिया जोर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार  शफीक अहमद सीतापुर। सोमवार को खैराबाद थाना परिसर का उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पाण्डेय के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने थाना खैराबाद का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, मेस तथा आरक्षी बैरक सहित पूरे थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। अभिलेखों व रिकॉर्ड की जांच…

Read More

Sitapur UP: स्वास्थ्य और शिक्षा में लापरवाही पर सख्त डीएम, निरीक्षण से लेकर समीक्षा बैठक तक कड़ा एक्शन

सीएचसी साण्डा व प्राथमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में कार्रवाई, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर चेतावनी, बीपीएम का वेतन कटा। धारा लक्ष्य समाचार  शफीक अहमद सीतापुर।जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक के माध्यम से कड़ा रुख अपनाया। विकास खण्ड सकरन में सीएचसी साण्डा के औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: संवेदनशील और सक्रिय प्रशासन की पहचान बने जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर.

तीन वर्षों से लंबित प्रकरण में त्वरित संज्ञान, मौके पर एडीएम भेजकर न्याय की उम्मीद जगाई। धारा लक्ष्य समाचार  सैय्यद जावेद क़ासिम सीतापुर। जनपद सीतापुर को एक ऐसा प्रशासन मिला है, जिसकी पहचान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की संवेदनशील, सक्रिय और ज़मीनी कार्यशैली से बन रही है। जनता उन्हें ऐसे अधिकारी के रूप में देख रही है जो केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर स्वयं धरातल पर उतरकर समस्याओं का समाधान कराते हैं। इसी कार्यशैली का प्रत्यक्ष परिणाम यह रहा कि तीन वर्षों से लंबित एक प्रकरण में जिलाधिकारी ने…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: सफाई में लापरवाही से माइनर ओवरफ्लो, यहां की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामसनेहीघाट बाराबंकी। सिद्धौर रजबहा से निकली माइनर की अधूरी सफाई किसानों पर भारी पड़ गई। विभागीय लापरवाही के चलते माइनर में छोड़ा गया पानी आगे सफाई न होने के कारण ओवरफ्लो हो गया, जिससे जबर पुरवा, सूरज पुर फार्म समेत कई गांवों के किसानों की गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में भरे पानी से फसलें सड़ने की कगार पर हैं और किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने बताया कि विभाग द्वारा माइनर की सफाई केवल हकामि गांव तक…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: शादीशुदा महिला की निर्मम हत्या, प्रेम संबंध बना मौत की……

सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता खून पर खत्म, इलाके में सनसनी धारा लक्ष्य समाचार पत्र मसौली, बाराबंकी। जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहवपुर चौराहे पर मंगलवार देर रात एक शादीशुदा महिला की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेम संबंध, पारिवारिक आक्रोश और कथित धोखे के इस खौफनाक घटनाक्रम ने एक बार फिर रिश्तों की नाज़ुक डोर को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। मृतका की पहचान ममता (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्री राजकिशोर यादव, निवासी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: मुकेश अंबानी 16 जनवरी को हाजिर होंगे बाराबंकी न्यायालय में, नोटिस जारी न्यायालय ने लिया संज्ञान, मचा हड़कम्प

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। मुकेश अम्बानी के आपराधिक कृत्यों के ऊपर वाद चलाने के लिए सत्र न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने सेवादार मनीष मेहरोत्रा के प्रार्थना पत्र पर दिनांक 16.01.2026 को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी की है। क्रिमिनल रिवीजन 253/2025 मनीष मेहरोत्रा एंड अदर्श, ज्ञातत्व है कि लोकक्षति निवारण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता की गम्भीर धाराओ के तहत न्यायालय से वाद चलाने की याचना की गई है। सेवादार मनीष मेहरोत्रा के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि अम्बानी की रिलायन्स बायों गैस इण्डस्ट्री देवा रोड,…

Read More

Varansi UP: कबीर विद्यालय को अपराधियों एवं शिक्षा माफियाओं से मुक्त कराने के सन्दर्भ मे हुई पत्रकार वार्ता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र वाराणसी श्री कबीर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय कबीरचौरा को अपराधियों एवं शिक्षा माफियाओं से मुक्त करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन आज किया गया है। संस्था श्री कबीर महामण्डल साधू विद्यालय कबीरचौरा, वाराणसी की उप संस्था श्री कबीर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय कबीर चौरा, वाराणसी को अवैध रूप से दो मुकदमों में आजीवन कारावास सजायाफ्ता गुरू प्रसाद गोस्वामी उर्फ गरभू यादव एवं उसके शिष्य आमोद गोस्वामी उर्फ रोशन यादव के गुरगो ने कबीर विद्यालय को कब्जा कर रखा है और कबीर विद्यालय में फर्जी वाड़ा करके घुस…

Read More