जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली । महराजगंज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध मंदिर राम जानकी में सुंदर पाठ का आयोजन किया गया उसके बाद सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता प्रभात साहू द्वारा राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवाया गया तत्पश्चात हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। फिर नगर पंचायत में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सफाई कर्मी कर्मी फूलमती तुषार दिनेश सभासद धर्मेंद्र वर्मा विनीत वैश्य कमलेश…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP: श्री बालाजी दुर्गा पूजा समिति को प्रथम स्थान, शुकुलपुर को द्वितीय, तारापुर को तृतीय स्थान मिला, सम्पन्न हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्र के समापन पर मंगलवार को क्षेत्र में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूर्णिमा तिथि पर विकास खंड संग्रामपुर के अंतर्गत ठेंगहा स्थित मालती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक रामघाट पर भक्तों ने नम आँखों से माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया। विसर्जन से पूर्व भक्तों ने पंडालों में आरती और पूजा-अर्चना कर देवी माँ को भावभीनी विदाई दी। इसके बाद विभिन्न पूजा समितियों द्वारा सजी हुई प्रतिमाओं को पिकअप और…
Read MoreAmethi UP: शरद पूर्णिमा पर रामघाट ठेंगहा में 33 केवी उपकेंद्र के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामघाट ठेंगहा में आयोजित मेले में 33 केवी उपकेंद्र की ओर से श्रद्धालुओं और मेलार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कमलेश कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता यशवंत सिंह सहित उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने मिलकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया। इस दौरान उपकेंद्र कर्मियों ने भक्तों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए ऊर्जा विभाग की जनसेवा प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।
Read MoreBarabanki UP: कोर्ट के आदेश पर सपा जिलाध्यक्ष व सभासद ताज बाबा पर लूट का मुकदमा दर्ज
पीड़ित ने सरकार एवं शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार ! धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। शहर की नवीन मंडी में स्थित एक दुकान पर कब्जा करने के विवाद में सपा जिलाध्यक्ष मो. अयाज व सभासद ताज बाबा राईन तथा तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या-18) सुधा सिंह के आदेश पर नगर कोतवाली में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते माह 15 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर एक हफ्ते में आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश था, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली…
Read MoreRaybareli UP: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन की बैठक हुई संपन्न
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां रायबरेली। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में “घटी जीएसटी, मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” के तहत “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का विधानसभा सम्मेलन की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे मिश्रिख लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अशोक कुमार रावत का भाजपा जिला अध्यक्ष रायबरेली बुद्धिलाल पासी ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रावत ने कहा कि जीएसटी के…
Read MoreRaybareli UP: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरियावां, रायबरेली में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम का आयोजन
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरियावां, रायबरेली में प्रधानाचार्या श्रीमती वंतिका की अध्यक्षता में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना मील एरिया, रायबरेली से श्री पंकज कुमार (SHO) एवं श्रीमती नीलम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। यह सत्र बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में विद्यालय की नोडल प्रभारी श्रीमती रिंकी के…
Read MoreRaybareli UP: पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में राजभाषा निरीक्षण सम्पन्न हिंदी पखवाड़ा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।अमावा ब्लाक बावन बुजुर्ग बल्ला पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. छबिल कुमार मेहरे, उप निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद (उत्तर-2) ने विद्यालय में हिंदी के प्रयोग और कार्यान्वयन की समीक्षा की। कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमें सुलेख, निबंध, कविता लेखन काव्य पाठ राजभाषा प्रश्नोत्तरी नारा लेखन आदि — में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों…
Read MoreAmethi UP: विसर्जन : भक्तों के द्वारा नम आंखों के साथ की गई माता जी की विदाई, जयकारे से गूंजा क्षेत्र
भव्य झांकियों के साथ डीजे पर नाचते गाते हुए भक्तों ने किया माता जी का विसर्जन 👉 ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी संग्रामपुर/अमेठी। जनपद में सैकड़ों मूर्तियों का विसर्जन, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। दुर्गापूजा महोत्सव के आखिरी दिन देर रात्रि तक मां भगवती के पंडालों मे दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। जिले के विभिन्न घाटों पर मंगलवार को जनपद में स्थापित 864 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन से पहले मां भगवती…
Read MoreAmethi UP: अमेठी में 9 से 18 अक्टूबर तक लगेगा स्वदेशी मेला, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को मिलेगा बढ़ावा
पीएमश्री नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयोजित होगा स्वदेशी मेला, दीपावली से पूर्व खरीदें स्वदेशी वस्तुएं। स्वदेशी मेला बनेगा आत्मनिर्भर अमेठी का प्रतीक — स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा मंच। 👉 ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो–2025 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में स्वदेशी मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद अमेठी में भी स्वदेशी मेला का आयोजन पीएम श्री नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में आगामी 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया…
Read MoreAmethi UP: जनपद में हर्षोल्लास व भक्तिमय वातावरण में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर मन्दिरों में आयोजित हुआ अखंड रामायण पाठ/भजन ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी अमेठी। शासन के निर्देश के क्रम में एवं जिलाधिकारी संजय चौहान व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के मार्गदर्शन में आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी जी की जयन्ती जनपद में हर्षोल्लास व भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर जनपद में कई आयोजन किये गए। श्रीराम/जानकी, हनुमान जी के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान तथा माल्यार्पण के साथ ही अखंड रामायण का पाठ हुआ। बताते चलें कि महर्षि बाल्मीकि…
Read More