भव्य झांकियों के साथ डीजे पर नाचते गाते हुए भक्तों ने किया माता जी का विसर्जन
👉 ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद में सैकड़ों मूर्तियों का विसर्जन, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। दुर्गापूजा महोत्सव के आखिरी दिन देर रात्रि तक मां भगवती के पंडालों मे दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
जिले के विभिन्न घाटों पर मंगलवार को जनपद में स्थापित 864 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। 
विसर्जन से पहले मां भगवती के अंतिम दिन भक्तों द्वारा हवन पूजन और भंडारा कर निकाली जाती है माता जी की भव्य शोभायात्रा। विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा घाटो पर कड़े इंतजाम किये गये हैं।
अन्य जनपदों से मंगवा कर पीएसी एवं पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वही संग्रामपुर मे स्थित रामघाट ठेंगहा में आज पुर्णिमा के दिन भव्य मेला का आयोजन किया गया है। दूर दराज के क्षेत्रों से देवी मां की सैकड़ों प्रतिमाएं यहां विसर्जन के लिए लाई जाती है। रामघाट की महिमा रामायण में मिलती है लोगों की ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्री राम वन जाते समय यहां पर स्नान किए थे। और इधर से ही वन को गए थे, रामघाट में क्षेत्र से दूर दराज से मां की झांकियां विसर्जन के लिए यहां पर आती हैं। रामघाट सेवा समिति के के द्वारा इन झांकियां को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाता है। 
मेले में दूर दराज से लोग मां की झांकियां देखने के लिए आते हैं, मां की झांकियां इतनी भव्य होती है कि लोग अनायास ही खींचे चले जाते हैं रामघाट सेवा समिति के द्वारा मंच पर बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस समिति के संरक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से निरंतर विसर्जन कार्यक्रम यहां पर किया जाता रहा है। आज तक कोई भी समस्या नहीं आई है।
समिति के अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने बताया कि समिति का अध्यक्ष होने के नाते यहां पर सदैव साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथि के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ मूर्ति विसर्जन के प्रवेश द्वार और बाहर निकालने हेतु दूसरे रास्ते की व्यवस्था की गई है।
वही संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि रामघाट ठेंगहा पर पुलिस प्रशासन के साथ ही साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पीएसी की बटालियन तैनात है। किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

