जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पर्यटकों के समूह को निशाना बनाया है। इस जघन्य आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें दो विदेशी और एक स्थानीय नागरिक हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हैं। टूरिस्टों पर हुए हमले को लेकर देशभर में शोक की लहर है। वहीं, इस जघन्य आतंकी हमले पर अन्य देशों के दिग्गज नेताओं ने भी गहरा दुख जताया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले…
Read MoreCategory: राज्य
पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शिवम द्विवेदी की भी मौत, आतंकियों ने सिर में गोली मारी
कानपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर निवासी शिवम द्विवेदी की भी मौत हुई है। आतंकियों ने शिवम के सिर में गोली मारी है। शिवम की शादी बीती 12 फरवरी को हुई थी और वह पत्नी और अन्य 11 लोगों के साथ कश्मीर टूर पर गया था। शिवम जब पहलगाम में पत्नी के साथ घुड़सवारी करके लौट रहा था, उसी समय आतंकियों ने नाम पूछकर उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम द्विवेदी कानपुर…
Read Moreमोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, कहा-बख्शेंगे नहीं
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा जा रही है।’ उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं…
Read Moreपहलगाम आतंकी हमला : आज रात ही सऊदी अरब से भारत लौट रहे हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने नजर बनाई हुई है। पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे को स्थगित कर वापस भारत लौट रहे हैं। इस बात की जानकारी भारत सरकार के सूत्रों ने दी है। सूत्रों के अनुसार, कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया है और वह आज रात भारत के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी का इससे पहले कल रात को लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह बुधवार…
Read Moreपहलगाम आतंकी हमले 26 टूरिस्ट की मौत, 12 घायल, नाम पूछकर मारी गोली
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले 26 टूरिस्ट की मौत हुई है। मृतकों में सभी पुरुष हैं। आतंकियों के हमले का निशाना बने पर्यटकों में दो विदेशी नागरिक हैं। बड़े आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निर्देश मिलने के बाद गृह मंत्री नई दिल्ली से पहलगाम के लिए रवाना हुए हैं। आतंकी हमले में काफी टूरिस्ट घायल हुए हैं हालांकि अभी तक दो टूरिस्ट की मौत की पुष्टि हुई है। नई दिल्ली में हाईलेवल बैठक के…
Read Moreपहलगाम आतंकी हमला – पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा
नई दिल्ली, । सऊदी अरब के दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले में जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों का नापाक मकसद कभी सफल नहीं होगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता…
Read Moreगोबर बहाने वाली डेरियो की जांच कर कार्रवाई करें: नगरायुक्त
-जनसुनवाई में आयी शिकायत पर दिए निर्देश धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को शहर में चल रही सभी डेरियों में साफ सफाई के सम्बंध में निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यह जांच कर ले कि पशु डेरियों द्वारा नालियों में गोबर तो नहीं बहाया जा रहा है। नगरायुक्त ने कहा कि डेरियो द्वारा नालियों में बहाया जाने वाला गोबर नालियों को चौक करने का कारण बनता है। उन्होंने ऐसी डेरियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने यह निर्देश आज…
Read Moreबड़े ही धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार राकेश यदुवंशी बेलरायां (खीरी) यूपी। बेलरायां कस्बे में स्थित विद्या भारती सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज बड़े ही धूमधाम से पृथ्वी दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने पृथ्वी दिवस पर विस्तार से भैय्या बहनो को बताया। उसके पश्चात भौतिक विज्ञान प्रवक्ता विपिन कुमार ने पृथ्वी दिवस पर बताया की पृथ्वी को पॉलिथीन मुक्त बनाना है । इसका पहला कार्यक्रम सन 1992 मे ब्राजील के रियो डी जेनेरिया मे हुआ था और साथ मे यह भी बताया की सभी भैय्या…
Read Moreप्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड से सम्मानित आईएएस अनुराग श्रीवास्तव का कर्मचारियों ने रेड कारपेट बिछा कर किया स्वागत
विभागीय कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर पुरस्कार मिलने की उपलब्धि को बनाया यादगार ये पुरस्कार विभाग के हर कर्मचारी- अधिकारी की मेहतन का नतीजा- अनुराग श्रीवास्तव सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से किया था सम्मानित जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर के इस्तेमाल पर सम्मानित हुए हैं अनुराग श्रीवास्तव लखनऊ, यूपी । 17 वें सिविल सर्वेंट दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित होकर लौटे नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति…
Read Moreबिजली दर में वृद्धि के लिए बढ़ रहा भ्रष्टाचार जिम्मेदार: वंशराज दुबे
योगी सरकार का बिजली विभाग नागरिकों की जेब पर डाका डालने जा रहा है : वंशराज दुबे लखनऊ यूपी । उत्तर प्रदेश में हाल ही में बिजली दरों में की गई भारी बढ़ोतरी से आम जनता पर बड़ा आर्थिक बोझ डाला गया है। पांच वर्षों बाद बिजली की दरों में की गई इस बढ़ोतरी की वसूली सीधे अप्रैल महीने के बिल से की जाएगी, जो आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डालेगा। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने बिजली दर में की गई बढ़ोतरी के लिए…
Read More