पल्हरी कृषि परीक्षण केंद्र में नैनो यूरिया प्लस व नैनो डीएपी प्रदर्शन प्रक्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में शुक्रवार को संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, पल्हरी में इफको एवं कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त निर्देशन में स्थापित नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी प्रदर्शन प्रक्षेत्र / ट्रायल का अधिकारियों द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक ( शोध ) संतोष कुमार प्रभाकर, वनस्पति विद्व राम अवतार, नोडल अधिकारी ( शोध ) डॉ. प्रभात कुमार सिंह तथा फार्म इंचार्ज महेंद्र कुमार ने धान की फसल में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग से फसल पर पड़ रहे प्रभाव का अवलोकन किया। अधिकारियों ने खेत में फसल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करते हुए प्रदर्शन के सकारात्मक परिणामों पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर इफको एवं कृषि विभाग के संयुक्त निर्देशन में संचालित प्रदर्शन प्रक्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल की स्थिति एवं विकास का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने किसानों तक आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान इफको के कृषि स्नातक प्रशिक्षु श्री यज्ञत सिंह , हरेंद्र प्रसाद ( एग्रोनॉमिस्ट ) सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शन प्रक्षेत्र को कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीकों के प्रभावों के अध्ययन एवं किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related posts